ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज टेली सर्विस हैदराबाद द्वारा विभिन्न 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक मई को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे। मैसर्ज टेली सर्विसेस हैदराबाद को दसवीं, जमा दो, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से 3.6 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 01 मई 2023 को कैंपस इंटरव्यू के लिए अपने साथ दो पास-पोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर प्रातः 10 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय नाहन में अपनी उपस्थित दर्ज करवायें।
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…