मुख्य समाचार

शिमला : स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने बताई मंत्री को अपनी समस्याएं  

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कसुपंटी कांग्रेस के पूर्व मंडलाध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह राणा से भेंट की। संघ के राज्याध्यक्ष एमके कौशल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रदेश में जिला व खंड स्तर पर 62 कर्मचारी बीते करीब 17 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश को खुले में शौच मुक्त राज्य अर्थात ओडीएफ होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कौशल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी काफी अन्तर है। इसके अतिरिक्त मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों को स्चच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों से अधिक वेतन दिया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष कौशल ने सरकार से मांग की है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए राज्य स्तर पर ठोस नीति बनाकर नियमित किया जाए। इसके अतिरिक्त मनरेगा व एनआरएलएम के कर्मचारियों के समान वेतन तथा नियमानुसार वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाए ताकि मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी सम्मानपूर्वक वेतन मिल सके। ग्रामीण विकास मंत्री ने संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा मामला सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतू शीघ्र प्रेषित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल महासचिव रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

13 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

13 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

13 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

13 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

15 hours ago

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…

16 hours ago