शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
शिमला नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है | कुछ ही दिन मतदान में शेष बच गए है | ऐसे में हर एक उम्मीदवार घर घर जा कर वोट मांग रही | वहीं वार्ड नंबर 23 भट्टाकुफर से बीजेपी के प्रत्याशी सुशांत चौहान और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा आज लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगे और लोगों की समस्या भी सुनी | वहीं पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और कोटखाई से बीजेपी के कोटखाई से प्रत्याशी चेतन बरागटा ने भी सुशांत चौहान के लिए वोट मांगे | वहीं सुशांत चौहान ने कहा कि लोगों के द्वारा अच्छा रिस्पांस उनको मिल रहा है | साथ ही सुशांत चौहान ने कहा कि जो कार्य वार्ड में आज तक प्राथमिकता के आधार पर किए जाने चाहिए थे वो पहले पार्षदों द्वारा नहीं किए गए है | ऐसे में उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जीतने के बाद वह इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे | वहीं कोटखाई से कालबोग वार्ड से जिला परिषद अनिल कालटा ने भी अपने प्रत्याशी के लिए वार्ड में जाकर लोगों से प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और बीजेपी के प्रत्याशी को भारी मतों से जितने की अपील भी की |
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…