खेल जगत

मंडी : 10 हजार फीट की उंचाई पर साइकिल से पहुंचे मंडी के जसप्रीत पॉल

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

साइक्लिंग में आए दिन नए-नए आयाम स्थापित करने वाले मंडी शहर निवासी जसप्रीत पॉल ने अब एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने साढ़े 13 घंटों में कठिन रास्तों से होते हुए 171 किमी  साइकिल के माध्यम से पूरी की है। बीते रविवार को जसप्रीत पॉल एक अन्य साथी हर्ष के साथ सुबह साढ़े 5 बजे मंडी से साइकिल पर रवाना हुए। मंडी से पंडोह, थलौट और थाची होते हुए शाम 5 बजे 10 हजार फीट की उंचाई पर स्थित देवता शैटीनाग के मंदिर पहुंचे। यह मंदिर सराज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम स्थान पर मौजूद है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने साइक्लिंग के माध्यम से 6 हजार मीटर एलिवेशन गेन किया, जोकि अपने आप में बड़ी बात है। यहां से जसप्रीत और उनका साथी हर्ष, च्यूणी चेत, थुनाग और चैलचौक होते हुए रात करीब साढ़े 11 बजे वापिस मंडी पहुंचे। यह पूरी राइड 171.40 किमी बनी जिसे साढ़े 18 घंटों में पूरा किया गया, जिसमें साढ़े 13 घंटों की साइक्लिंग है। जसप्रीत ने बताया कि उन्हें यात्रा करके आनंद महसूस हो रहा है। एक दिन में इतना अधिक एलिवेशन गेन करके राइड को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं था। हिमाचल सरकार ग्रीन हिमाचल की दिशा में जो प्रयास कर रही है वो तभी पूरे हो सकते हैं जब लोग अधिक से अधिक संख्या में धुआं रहित वाहनों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने ऐसे स्थानों पर जाने की ठान रखी है जहां साइकिल के माध्यम से कोई नहीं जाता हो। इस पूरी राइड के दौरान जसप्रीत ने विदेशी साइक्लिस्टों का एक रिकार्ड भी ध्वस्त किया। मंडी से पंडोह डैम तक साइकिल पर सबसे जल्दी पहुंचने का रिकार्ड दो विदेशी साइक्लिस्टों के नाम था जिन्होंने इस दूरी को 1 घंटा 2 मिनट में पूरा किया था जबकि जसप्रीत ने इसे 55 मिनट में पूरा करके नया रिकार्ड बना दिया है। जसप्रीत के साथ इस राइड को पूरा करने वाले कॉलेज स्टूडेंट हर्ष भी नेशनल लेवल माउंटेन बाईकर हैं। हर्ष ने बताया कि इतनी लंबी राइड उन्होंने कभी एक दिन में पूरी नहीं की और जसप्रीत के साथ इसे पूरा करने में उन्हें काफी मजा आया। पूरी राइड को कंपलीट करना काफी चुनौतीपूर्ण था।

 
Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago