मुख्य समाचार

शिमला : जनता कांग्रेस पार्टी को जवाब देने को तैयार : सुखराम

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
भाजपा चुनाव प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से विधायक श्रीकांत शर्मा का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर सुखराम चौधरी, त्रिलोक जम्वाल, संजय सूद, रवि मेहता, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, चेतन ब्रागटा, डेजी ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, शिशु भाई धर्मा, कर्ण नंदा, सुशील राठौर ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें उन्होंने नगर निगम चुनावों के लेकर फीडबैक ली | सुखराम चौधरी ने कहा भाजपा नगर निगम शिमला का चुनाव, गंभीरता से लड़ रही है | चुनावों में पार्टी द्वारा हर वार्ड के लिए अलग-अलग योजना तैयार की गई है और भाजपा द्वारा प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है  और भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर ही चुनाव लड़ रही है, शिमला शहर को स्मार्ट सिटी से बड़ा लाभ हुआ है | और यह योजना भाजपा के द्वारा केंद्र सरकार से लाई गई थी। नगर निगम चुनावों में लोग कांग्रेस की सरकार को जवाब देने को तैयार है | उन्होंने कहा कि शिमला शहर की पानी की समस्या को सॉल्व करने के लिए भाजपा की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया है | और इसके लिए 35 करोड की योजना भाजपा द्वारा लाई गई थी। शिमला शहर में भाजपा की सरकार के दौरान ढली संजौली में दूसरी टनल का निर्माण भी हुआ, कई पैदल चलने के रास्तों का भी निर्माण किया गया। अगर देखा जाए तो पिछले 4 महीने में शिमला शहर में कांग्रेस पार्टी द्वारा कोई काम नहीं किया गया, केवल झूठी गारंटियों का गुण गान किया गया | उन्होंने कहा की भाजपा डैमेज कंट्रोल को लेकर पूर्ण रूप से काम कर रही है | और बहुत से लोग अपने नॉमिनेशन वापस भी लेंगे। आने वाले समय में चुनाव प्रचार के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मैदान में प्रचार करेंगे |
Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

6 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago