मुख्य समाचार

मनाली : बेटियां फाउंडेशन ने सम्मानित की अग्निशमन विभाग की टीम

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

बेटियां फाउंडेशन ने अग्निशमन विभाग मनाली की टीम को सम्मानित किया। सम्मानित समारोह में मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर मुख्य अतिथि पहुंचे। कपूर ने टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित करने के बाद कहा कि यह टीम हमेशा आग से खेलने का काम करती है। कपूर ने कहा कि यह जवान 24 घण्टे सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इसलिए समाज के हर नागरिक का फर्ज बनता है कि अग्निशमन टीम को हमेशा सम्मान दें और उनकी होंसला अफजाई करते रहें। कपूर ने होंसला अफजाई करने व जवानों को सम्मानित करने के लिए बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष मधुबाला का आभार जताया। इससे पहले कपूर ने 1944 में मुंबई बंदरगाह पर घटित भीषण अग्निकांड में कार्य करते समय शहीद कर्मियों को नमन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कपूर ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है। मनाली अग्निशमन प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग पर नियंत्रण पाने के लिय रेत, पानी अथवा कंबल का प्रयोग करें किसी व्यक्ति के कपडे में यदि आग लग जाए, तो उसे तौलिया से बुझाए। उन्होंने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान जगह जगह जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान बेटियां फाउंडेशन ने प्रभारी प्रेम भारद्वाज सहित सूरज, शेर सिंह, मनोज कुमार, प्रेम, लेद राम, पूर्ण चन्द, रोशन लाल, प्रेम चन्द, किशन दास, सोमदत्त, रोशन व राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया। मधुवाला ने समस्त टीम को बधाई दी। इस दौरान नप पार्षद चंद्रा पदान, ललिता व होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिला परिषद शिमला में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण, दो सदस्यों के कांग्रेस खेमे में जाने की चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले…

5 minutes ago

चुराह बस हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, टांडा में घायल महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई

ब्यूरो रिपोर्ट । चंबा। जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-चंबा मार्ग पर हुए भीषण बस…

5 hours ago

गुरु उदय से खुले मांगलिक कार्यों के द्वार, कपड़ा-ज्वेलरी से होटल कारोबार तक बढ़ेगी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। देवगुरु बृहस्पति के करीब 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही…

9 hours ago

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

19 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

20 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

20 hours ago