मुख्य समाचार

राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आगामी 2 मई को होने वाले नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नम्बर 6 के सदस्य के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को सम्पन्न हो गयी | नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिवस पर 3 लोगों ने नामांकन भरे जबकी सोमवार को मात्र रणजीत सिंह ने अपना नामांकन भरा था | मंगलवार को वीना पत्नी सुनील कुमार वार्ड नम्बर 6 निवासी, सतीश पुत्र वली राम वार्ड नम्बर 7 निवासी तथा कुंजना पत्नी रणजीत वार्ड नम्बर 6 ने नामांकन भरे | अब नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 6 से सदस्य की चुनावी जंग में कुल 4 लोगों ने नामांकन भर दिए है | गौर रहे कि इनमें रणजीत सिंह कांग्रेस समर्पित उम्मीदवार है और कुंजना उनकी पत्नी है और जानकारी के अनुसार किसी संशय को लेकर कुंजना का नामांकन भरवाया गया है | विधानसभा चुनाव के बाद गंगू राम मुसाफिर समर्पित आजाद पच्छाद की टीम ने नगर पंचायत के वार्ड चुनाव में भी अपनी ताल ठोक दी है और वार्ड नम्बर 7 के स्थाई निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार ने भी पिछले कल अपना नामांकन दायर किया है |  चौथी उम्मीदवार वीना को भाजपा समर्पित माना जा रहा है | सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नम्बर 6 के सदस्य के चुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है | उन्होंने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

21 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

21 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

21 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

22 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago