ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज ब्ल्यू स्टार कंपनी मोगीनंद एवं कालाआम द्वारा 80 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 20 अप्रैल को आईटीआई, नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच के अभ्यर्थी भाग ले सकते है जिसमें फीटर, इलैक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, आर.ए.सी. व मशीनिस्ट आदि के ट्रेड शमिल हैं। इसके अलावा इंजिनियरों के 3 पदों पर भी भर्ती की जायगी जिसमें बीई अथवा बीटैक (मैकेनिकल) के पद भरे जायेंगे। कंपनी द्वारा न्यूनतम वेतन (सीटीसी) 17 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ पास पोर्ट साईज के दो फोटो, व मूल प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव आदि प्रमाण पत्र भी साथ लायें। उन्होंने पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई नाहन पहुंचना सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…