ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उपमंडल संगडाह के अंतर्गत आने वाले काकोग में बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प माला तथा पुष्प अर्पित करके मनाई गई। भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार, विश्व बन्धुत्व के अमर पुजारी ‘बाबा साहेब’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चरण वंदन किया। जिनके ज्ञान के प्रकाश तथा सर्वजन हिताय की कामना से भारत की पवित्र भूमि धन्य हुई। ऐसी महान विभूति पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। बाबा साहब कहते थे कि हम सब सबसे पहले भारतीय हैं, बाद में भी भारतीय हैं और अंत में भी भारतीय ही हैं। इस दौरान श्री रेणुका जी बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद् अध्यक्षा सीमा कन्याल, पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, एस सी मोर्चा अध्यक्ष हंस राज चौहान, पूर्व बीडीसी मदन सिंह चौहान व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…