भरमौर : स्थानीय ट्रैकर के साथ दूसरे ग्रुप ने भी मणिमहेश कैलाश के किए दर्शन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता), 

विश्व -विख्यात पवित्र मणिमहेश कैलाश धाम जहां पर पंहुचने का हर श्रद्धालुओं का दिल करता है लेकिन अप्रैल माह में भारी बर्फबारी में वहां पंहुचना काफी जोखिम भरा रहता है | गत वर्ष ही नुरपूर कांगडा के दो युवकों द्वारा फरवरी माह में ही मणिमहेश जाने के लिए कूच किया था लेकिन उन्हें बीच रास्ते से ही वापिस लौटना पड़ा, उसके बाद 11 अप्रैल को पंजाब के श्रद्धालुओं द्वारा भारी बर्फबारी में मणिमहेश पंहुचने में कामयाबी हासिल की व प्रथम दर्शन मणिमहेश मंदिर 2023 के दर्शन भी सर्वप्रथम उनके नाम रहे | भारी बर्फबारी में उनके द्वारा मणिमहेश मंदिर में फूलों की बरसात कर पूजा अर्चना की गई | सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को सभी ने सराहा व उनकी शिव भक्ति की भी तारीफ की | शुक्रवार को दूसरा पंजाब का ग्रुप स्थानीय ट्रैकर पप्पू गाईड, विटु गाईड की अगुवाई में मणिमहेश झील के दर्शन कर शकुशल लौटा, जिसमें 25 लोग शामिल थे | यह जानकारी देते हुए हडसर गांव के निवासी व स्थानीय ट्रैकर गाईड पप्पू शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हमारा ग्रुप मणिमहेश झील के दर्शन कर शकुशल लौटा | उन्होंने बताया कि अभी भी मणिमहेश झील पर 8 फीट के करीब बर्फ है व रास्ते में भी ग्लेशियर है बिना गाईड व जानकारी के अभाव में वंहा पंहुचना असंभव ही नहीं बल्कि खतरों से भी खाली नहीं है | अभी धनछो तक ही रहने व खाने की सुविधा गाईड पप्पू द्वारा दी जा रही है उसके ऊपर का रास्ता भारी बर्फबारी से भरा है |

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

3 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

5 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

7 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago