सिरमौर : उपमंडल संगडाह में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

0
354

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उपमंडल संगडाह के अंतर्गत आने वाले काकोग में बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प माला तथा पुष्प अर्पित करके मनाई गई। भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार, विश्व बन्धुत्व के अमर पुजारी ‘बाबा साहेब’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चरण वंदन किया। जिनके ज्ञान के प्रकाश तथा सर्वजन हिताय की कामना से भारत की पवित्र भूमि धन्य हुई। ऐसी महान विभूति पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। बाबा साहब कहते थे कि हम सब सबसे पहले भारतीय हैं, बाद में भी भारतीय हैं और अंत में भी भारतीय ही हैं। इस दौरान श्री रेणुका जी बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद् अध्यक्षा सीमा कन्याल, पूर्व  भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, एस सी मोर्चा अध्यक्ष हंस राज चौहान, पूर्व बीडीसी मदन सिंह चौहान व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here