मुख्य समाचार

सिरमौर : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नाहन में करेंगे ध्वजारोहण

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर जिला के नाहन में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किये जाने वाले इस जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं शिक्षण संस्थानों की छात्र-छात्रायें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी देंगे। हिमाचल दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की रिहर्सल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर की देखरेख में नाहन में चल रही है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाईट संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, ए.वी.एन स्कूल, एस.वी.एन स्कूल, राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी संस्थान रिहर्सल में  जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

2 hours ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

3 hours ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

17 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

19 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 day ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago