मुख्य समाचार

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में एक फिर गूंजी किलकारी

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में एक फिर गूंजी किलकारी | राजगढ़ एम्बुलेंस में  इएमटी अरुण चौहान ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात्री करीब 9 बजकर 30 मिनट पर एक गर्भवती  महिला जिसका नाम किरण पत्नी विजेंद्र भराडी निवासी  को राजगढ़ अस्पताल से सोलन अस्पताल रेफर किया गया | लेकिन इएमटी अरुण चौहान ने गिरिपुल और सोलन के बीच दर्जा के पास 108 एम्बुलेंस में ही महिला की सुरक्षित प्रसव करवा दिया | इस दौरान महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ है | अरुण चौहन ने बताया कि रास्ते में महिला की तबियत बहुत खराब हो चुकी थी इस दौरान उन्होंने यह निर्णय लिया कि महिला का प्रसव 108 एम्बुलेंस में ही करवाया जाए|और किरण का सफलतापूर्वक प्रसव करने में सफलता हासिल की | इस बारे जब किरण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने निवास भराडी गाँव से राजगढ़ अस्पताल के लिए प्रसव करवाने के लिए आये थे लेकिन राजगढ़ अस्पताल से उन्हें यह कह कर रेफर कर दिया कि आपका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ गया है और आपका प्रसव राजगढ़ अस्पताल में नहीं किया जा सकता और उन्हें सोलन अस्पताल रेफर किया गया | किरण ने बताया कि रास्ते में उन्हें प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई थी जिसे सहन करना बहुत ही मुश्किल था फिर उन्होंने 108 एम्बुलेंस में तेनात इएमटी अरुण चौहान से बात की और अरुण चौहन ने किरण का सफल प्रसव करने में सफलता हासिल की |         

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

3 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

14 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago