चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का जिला चंबा प्रवास कार्यक्रम जारी हो गया है। जिसमें विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया 13 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक जिला चंबा विभिन्न स्थलों कार्यक्रमों में शिरकत करने सहित लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस संदर्भ में विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 13 अप्रैल को खैरी के समलेऊ में जिला प्रशासन और एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ डूबने के मामलों को लेकर बैठक करने के अलावा जगह का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष विंटर क्लोजिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि 15 अप्रैल को चंबा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि 16 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता और चुवाड़ी में रहेंगे और 17 अप्रैल को शिमला के लिए रवाना होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…