मुख्य समाचार

राजगढ़ : गुरुद्वारा बड़ू साहिब में मनाया जायेगा वैशाखी समागम दिवस

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),

वैशाखी के अवसर पर राजगढ़ के पास स्थित गुरुद्वारा बड़ू साहिब में वैशाखी समागम दिवस मनाया जाएगा । ध्यातव्य है कि गुरु गोविंद सिंह ने वैशाखी के दिन ही खालसा पंथ की स्थापना की थी । उसी की याद में प्रति वर्ष खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाता है । ये समागम 13 और 14 अप्रैल को मनाया जायेगा । इस अवसर पर वीरवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा । उसके बाद शुक्रवार को कीर्तन दीवान का आयोजन किया जाएगा ।  शुक्रवार को ही दोपहर दो से पांच बजे तक दंगल का आयोजन भी किया जाएगा । 12 और 13 अप्रैल को विशेष रूप से किसानों के लिए किसान मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जहां विभिन्न फसलों के उत्तम किस्मों के बीच भी बेचे जाएंगे। इस पूरे समागम के दौरान गुरु का लंगर भी निरंतर चलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

3 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

14 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago