ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) सिरमौर आर.के. गौतम ने नगर पंचायत राजगढ़ के पुलिस थाना वार्ड न. छः में 2 मई 2023 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत नगर पंचायत राजगढ़ के मतदान क्षेत्र के भीतर मतदान और मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति तक मादक शराब आदि के विक्रय एवं वितरण पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजगढ़ क्षेत्र में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक शराब या इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर उस मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति के नियत समय या समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान व मतगणना संपन्न होने तक किसी होटल, खानपान घर, पाठशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राईवेट स्थान पर बेचने, देने या वितरित न करने के आदेश दिए गए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…