अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : बंजार में 9 दुकानें और 3 मकान जलकर राख, मवेशी भी जले जिन्दा

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के मुख्यालय में देर रात आग लगने से 9 दुकाने और चार मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। तो वहीं आगजनी की इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंच गए और डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग भी रात से ही राहत कार्यों में डटे रहे। अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आगजनी की घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान होने के चलते प्रभावित परिवारों को खासा नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह आग देर रात करीब 2:00 बजे लगी। जब सभी लोग अपने अपने घरों में सोए हुए थे। यह आग पुराने बस अड्डा के साथ लगती दुकानों और मकानों में लगी। आग लगता देख सभी लोग घर से बाहर निकल आए लेकिन 2 मवेशी इस आग की चपेट में आ गए। आग लगता देखा लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया और सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी तेजी से भड़की कि लोगों का घर के भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया। ऐसे में अब पुलिस प्रशासन के द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि आग के कारण 9 दुकानें व तीन मकान जलकर राख हुए हैं और करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन के द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और सभी परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। वही, डीसी कुल्लू  आशुतोष गर्ग ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन कर रही है और प्रशासन की ओर से उन्हें फौरी राहत व घरेलू सामान भी वितरित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

16 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

17 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

17 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

19 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

19 hours ago