स्वारघाट (मंदीप राणा/संवाददाता),
जिला बिलासपुर की एस आई यू टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से चरस पकड़ने में सफलता पाई है। गत रात्रि एस आई यू टीम ने स्वारघाट के नालियां नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एच आर टी सी की बस नंबर एच पी 42-3156 को चेकिंग के लिए रोका गया। केलांग रूट की यह बस केलांग से दिल्ली जा रही थी। बस में बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से चरस बरामद हुई। जोकि वजन करने पर 916 ग्राम पाई गई। आरोपी युवक की पहचान 35 वर्षीय सरफराज अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…