मुख्य समाचार

किन्नौर :  सत्ता से बाहर होना स्वीकार नहीं कर पा रहे सूरत नेगी – केसर नेगी

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

किन्नौर भाजपा कार्यकर्ता व नेता सत्ता छिन जाने के बाद बेहद हताश हैं और बौखलाहट में हैं। बीते 3 महीनों से प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार है लेकिन भाजपा नेता सत्ता से बाहर होना अब तक स्वीकार नही कर पाए हैं। किन्नौर भाजपा नेता सूरत नेगी किन्नौर विधानसभा सीट पर मिली करारी हार को अब तक नहीं पचा पाए है और इसी हताशा में बेबुनियादी आरोप माननीय राजस्व एवं बागवानी मंत्री पर लगा रहे हैं। यह बात प्रेस को दिए अपने व्यक्तव्य में किन्नौर कोंग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी ने आज रिकोंग पिओ में कही। केसर नेगी ने कहा कि भाजापा नेता सूरत नेगी का माननीय मंत्री पर तबादलों में पक्षपात करने व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य करने का आरोप हास्यप्रद है व किन्नौर की जनता द्वारा उन्हें नकारे जाने की हताशा मात्र है। सूरत नेगी ने भाजपा शासन में जिस प्रकार सरकारी कर्मचारियों का शोषण किया यह किन्नौर की जनता को भलीभांति ज्ञात है। आये दिन भाजपा शासन में सरकारी कर्मचारियों की प्रताड़ना की शिकायत आती थी। सरकारी रसूख का गलत इस्तेमाल कर सूरत नेगी ने किस प्रकार किन्नौर में अफसरशाही का इस्तेमाल अपने राजनैतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए किया यह सब जानते हैं। केसर नेगी ने कहा कि  माननीय राजस्व मंत्री द्वारा बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का कार्य किया जा रहा है। न्यायसंगत तबादलों को ही बिना किसी पक्षपात के माननीय मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा रही है। जबकि पूर्व में जब भाजपा का शासन था और सूरत नेगी स्वम् प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष थे तो तबादलों के मामलों में सरेआम पक्षपात होता रहा। जिन कर्मचारियों के परिवार कोंग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए थे उन्हें पूरे पांच साल प्रताड़ित किया गया या उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। सरकारी करचरियों को यदि तबादला करवाना होता था तो उनके परिवार को भाजपा का पटका पहनना अनिवार्य होता था लेकिन आज ऐसी परिस्थिति नही है। सूरत नेगी का माननीय बागवानी मंत्री पर किन्नौर में विकास ना करा पाने का आरोप लगाना केवल उनकी बोखलाहट है और कुछ नही क्योंकि आज चौरा से लेकर सुमरा तक किन्नौर के हर गांव का एक समान विकास की रूपरेखा माननीय राजस्व एवं बागवानी मंत्री द्वारा तैयार की जा चुकी है और इस दिशा में हर विभाग को आदेश दिए जा चुके हैं। माननीय मंत्री जी हर विभाग के साथ हर दिन किन्नौर में विकास को नए आयाम देने पर चर्चा कर रहें हैं ताकि किन्नौर देश का नम्बर एक जिला बन सके। आज बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश के बागवानों के हित मे सरकार द्वारा लिए जा रहे तमाम फैसले माननीय बागवानी मंत्री के बीते 3 महीनों के लगातार प्रयासों का परिणाम है। वहीं जनजातिय जिला किन्नौर में नोतोड़ के मामले को सुलझाने का एलान माननीय मुख्यमंत्री ने किया  है तो यह भी माननीय मंत्री महोदय द्वारा लगातार नोतोड़ के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाये जाने का नतीजा है। आज किन्नौर में हर विभाग में अधिकारी अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु सजग है और हर विभाग में जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है तो वो माननीय राजस्व बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की कार्यकुशलता की वजह से संभव हुआ है। नेगी ने कहा कि सत्ता छिन जाने की छटपटाहट व राजनेतिक तौर पर नकारे जाने की बौखलाहट में सूरत नेगी माननीय मंत्री पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे  हैं जिसे किन्नौर कोंग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी। किन्नौर कोंग्रेस ने भाजपा नेता सूरत नेगी को चेताया कि वह केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर तथ्यहीन व बेबुनियादी आरोप लगाना बंद करे अन्यथा किन्नौर कोंग्रेस उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

12 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

16 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

16 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago