मुख्य समाचार

शिमला : नगर निगम शिमला चुनावों की दृष्टि से कल संजय टंडन लेंगे बैठक : चौधरी

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विधायक और नगर निगम चुनावों के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की नगर निगम की दृष्टि से कल 12:30 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिमला शहरी के मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, कसुंपटी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, जिला अध्यक्ष विजय परमार, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा के 2022 के प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद और रवि मेहता भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में नगर निगम चुनाव की आगामी योजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। भाजपा चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रवासी प्रभारी की सूची में पंथाघाटी वार्ड में परिवर्तन किया गया है, यहां पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की जगह कैथू से राज पाल की नियुक्ति की गई है इसी प्रकार पगली में संजय ठाकुर की जगह पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका की नियुक्ति की गई है। प्रवासी सह प्रभारी की सूची में जाखू वार्ड में रवि धीमान की जगह रामपुर से नरेश चौहान और पटयोग वार्ड में शशि दत्त की जगह किसान मोर्चा से मोहिंद्र शर्मा की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार खलीनी में रामपुर से प्रत्याशी कौल नेगी, लोअर ढली में मोहिंद्र कालटा और कंगनाधर ने सुशांत देष्टा की नियुक्ति की गई है। वार्ड प्रभारियों की सूची में भराड़ी वार्ड में रोहित सचदेवा की जगह अधिवक्ता लक्ष्य ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago