मुख्य समाचार

मनाली : वर्ड पंजाबी फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

वर्ड पंजाबी फाउंडेशन ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान मनाली में  निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। 30 मरीज से अधिक मरीज स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। तीन दिवसीय शिविर में हड्डियों तथा जोड़ों की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की  जांच की जा रही है। मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम रमण ने वर्ड पंजाबी फाउंडेशन के कार्य की सराहना की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन भी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों के स्वास्थ्य की घर द्वार पर जांच की जाएगी। चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों महिलाओं व बच्चों को चिन्हिग किया जाएगा और घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। वर्ड पंजाबी फाउंडेशन के चेयरमेन दर्शन सिंह हरविंद्र ने कहा कि मनाली से उनका गहरा नाता रहा है तथा बचपन की यादें जुड़ी है। उन्होंने बहुत पहले स्वास्थ्य शिविर लगाने की सोची थी। आज वह शिविर लगाने में सफल हुए हैं।उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। हड्डी विशेषज्ञ डॉ. अमित पाल ने कहा कि वह तीन दिन तक मनाली में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रवंधन कमेटी के चेयरमैन जसवीर सिंह गुलहटी ने शिविर आयोजित करने पर वर्ल्ड पंजाबी फाउंडेशन के आभार जताया। संस्था का सहयोग कर रहे मनाली निवासी अजय अबरोल और मनजीत गुलहटी ने लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago