धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
धर्मशाला डिग्री कॉलेज और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों के लिए प्रदेश सरकार ने 45 लाख रुपए की धनराशि मंजूर की है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने जनता की मांग पर यह पैसा मंजूर करवाया है। आज धर्मशाला से जारी बयान में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला डिग्री कॉलेज को ही 15 लाख रुपए का बजट मिला है। इसके तहत धर्मशाला कॉलेज में 5 लाख रुपए से आउटडोर जिम बनेगा। इसके अलवा आउटडोर गार्डन-बेंच पर भी पांच लाख रुपए खर्च होंगे। कॉलेज में बास्केटबाल कोर्ट में सिंथेटिक लेयर भी बिछेगी। सुधीर शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ी व राजकीय पाठशाला कोतवाली बाजार को 15-15 लाख प्रति स्कूल मिले हैं। इसमें दोनों स्कूलों में 8-8 लाख रुपए से सिविल वर्क किए जाएंगे। इसके अलावा दोनों स्कूलों में सात-सात लाख रुपए मैटीरियल खरीद पर खर्च किए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में एक समान विकास करवाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कार्यों को स्पीड अप किया गया है। पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, राजस्व अधिकारियों को जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। इसी तरह कृषि व बागबानी अधिकारी गांवों में जागरूकता कैंप लगा रहे है। कूहलों को अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पास्सू सब्जी मंडी और ओबीसी भवन को प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…
दादागु ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर…