अपराध /दुर्घटना

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में शिमला के युवक से 5.82 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली (ब्यूरो रिपोर्ट),

पर्यटन नगरी मनाली में चिट्टे का कारोबार करने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने शिमला के युवक से 5.82 ग्राम छिता पकड़ा हैं | जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिमला का एक युवक मनाली में छोटी मात्रा में चिट्टा बेचने का काला कारोबार कर रहा है, इससे कई युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मनाली मिशन अस्पताल के नजदीक के एक होटल के कमरा नंबर 302 में दबिश दी। होटल में पुलिस के आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान जब पुलिस ने कमरे में रुके युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ | रैकी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने का पता किया। आरोपी युवक की पहचान 26 वर्षीय सुनील कुमार निवासी ग्राम मजोहली, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है | एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है कि उसके साथ और कौन लोग इस काले कारोबार में शामिल हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

2 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

2 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

2 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

9 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

10 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

20 hours ago