मुख्य समाचार

धर्मशाला : धर्मशाला डिग्री कॉलेज सहित दो स्कूलों के लिए मिले 45 लाख : सुधीर शर्मा

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),   

धर्मशाला डिग्री कॉलेज और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों के लिए प्रदेश सरकार ने 45 लाख रुपए की धनराशि मंजूर की है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने जनता की मांग पर यह पैसा मंजूर करवाया है। आज धर्मशाला से जारी बयान में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला डिग्री कॉलेज को ही 15 लाख रुपए का बजट मिला है। इसके तहत धर्मशाला कॉलेज में 5 लाख रुपए से आउटडोर जिम बनेगा। इसके अलवा आउटडोर गार्डन-बेंच पर भी पांच लाख रुपए खर्च होंगे। कॉलेज में बास्केटबाल कोर्ट में सिंथेटिक लेयर भी बिछेगी। सुधीर शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ी व राजकीय पाठशाला कोतवाली बाजार को 15-15 लाख प्रति स्कूल मिले हैं। इसमें दोनों स्कूलों में 8-8 लाख रुपए से सिविल वर्क किए जाएंगे। इसके अलावा दोनों स्कूलों में सात-सात लाख रुपए मैटीरियल खरीद पर खर्च किए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में एक समान विकास करवाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कार्यों को स्पीड अप किया गया है। पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, राजस्व अधिकारियों को जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। इसी तरह कृषि व बागबानी अधिकारी गांवों में जागरूकता कैंप लगा रहे है। कूहलों को अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पास्सू सब्जी मंडी और ओबीसी भवन को प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago