मुख्य समाचार

कांगड़ा : कांगड़ा पुलिस ने अंतर्राज्यीय ए०टी०एम० चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

बीते कुछ समय से ज़िला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश के भिन्न भिन्न ज़िलों में ए०टी०एम० बदल कर पैसे चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय था। इस दौरान 12 मार्च 23 को इस शातिर गिरोह के चार सदस्यों ने पालमपुर डाढ व गोपालपुर में ए०टी०एम० में जाकर ए०टी०एम० बदलने की घटना को अंजाम दिया तथा ड़ाढ में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाकर ए०टी०एम० बदलकर 66000/- रुपये निकाल लिये। जिस पर पुलिस थाना पालमपुर में मुक़दमा अधीन धारा 379,420 IPC पंजीकृत हुआ। मुक़दमे का अन्वेषण उप निरीक्षक हेम चंद द्वारा अम्ल में लाया गाया तथा घटना स्थल व इसके आस पास साक्ष्य जुटाये गये। अन्वेषण के दोरान मयंक चोधारी आईपीएस के दिशा निर्देशों पर एक टीम का गठन उप निरीक्षक हेम चंद की अगुवाई में डीसीआरबी काँगड़ा व एसआईयू काँगड़ा को मिलाकर किया गया। उक्त टीम ने एकत्रित किए गये साक्ष्यों के आधार पर उतर प्रदेश सहारनपुर में दबिश दे कर गिरोह के दो सदस्यों जगमोहन सिंह पुत्र अजमेर निवासी लोहाना कलाँ ज़िला मुज़फ़रनगर उम्र 33 साल, दीपक शर्मा पुत्र देवी लाल शर्मा निवासी मिलकवजिदीनपुर आईटीआई दिल्ली रोड सहारनपुर उम्र 44 साल  को गिरफ़्तार किया। पूछताछ में इन दोनो ने गिरोह के अन्य दो सदस्यों के नाम पता भी बताए तथा घटना को अंजाम देने के तरीक़ों को भी ज़ाहिर किया। बताते चलें कि इस तरह के अपराध लगातार बढ़ रहे थे जिससे जनता के खून पसीने की कमाई ऐसे असमाजिक तत्वों द्वारा हड़पी जा रही थी। इनकी गिरफ़्तारी से न सिर्फ़ इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा अपितु इनके द्वारा अन्य स्थानो पे की गयी बारदातों की गुत्थी सुलझने की ऊमीद भी जगी है। काँगड़ा पुलिस के इन प्रयासों को स्थानीय जनता द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने करी तथा बतलाया कि यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है जो इस तरह की बारदातों को लम्बे समय से अंजाम दे रहा था इस गिरोह के साथ अन्य गिरोह भी शामिल हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा तथा इनके अन्य साथियों की भी शीघ्र पुष्टि कर गिरफ्तरियां की जाएँगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

4 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

4 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

12 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

23 hours ago