मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
वर्ड पंजाबी फाउंडेशन ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान मनाली में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। 30 मरीज से अधिक मरीज स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। तीन दिवसीय शिविर में हड्डियों तथा जोड़ों की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच की जा रही है। मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम रमण ने वर्ड पंजाबी फाउंडेशन के कार्य की सराहना की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन भी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों के स्वास्थ्य की घर द्वार पर जांच की जाएगी। चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों महिलाओं व बच्चों को चिन्हिग किया जाएगा और घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। वर्ड पंजाबी फाउंडेशन के चेयरमेन दर्शन सिंह हरविंद्र ने कहा कि मनाली से उनका गहरा नाता रहा है तथा बचपन की यादें जुड़ी है। उन्होंने बहुत पहले स्वास्थ्य शिविर लगाने की सोची थी। आज वह शिविर लगाने में सफल हुए हैं।उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। हड्डी विशेषज्ञ डॉ. अमित पाल ने कहा कि वह तीन दिन तक मनाली में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रवंधन कमेटी के चेयरमैन जसवीर सिंह गुलहटी ने शिविर आयोजित करने पर वर्ल्ड पंजाबी फाउंडेशन के आभार जताया। संस्था का सहयोग कर रहे मनाली निवासी अजय अबरोल और मनजीत गुलहटी ने लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…
दादागु ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर…