अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : वैन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू में लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग में एक वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है। यह पूरा वाक्य साथ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वही कुल्लू पुलिस ने भी अब मोटरसाइकिल के चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोठी सारी के रहने वाले स्थानीय निवासी सुखराम जब मोटरसाइकिल से कुल्लू की ओर आ रहा था। तो तभी ओवरटेक करती हुई एक वैन सामने से आई और वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वैन को भी खासा नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल के चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस बारे कुल्लू पुलिस को सूचित किया गया सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सुखराम निवासी बबेली की मौत ढालपुर अस्पताल में हुई है। वहीं अब वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

12 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

13 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

13 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

16 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

23 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

23 hours ago