मुख्य समाचार

शिमला : मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची बालिका आश्रम की बच्चियां

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का अनाथ बच्चों के प्रति स्नेह आज एक बार पुनः देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटीकंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे। इन बच्चों ने पहली बार विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे बच्चे बहुत खुश व उत्साहित नजर आए। बाद में इन बच्चों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दोपहर भोज का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय जाने की बजाय बालिका आश्रम जाकर उनसे बातचीत की। प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ आरंभ की है, जिसके लिए 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस कोष के लिए अपना एक माह का वेतन दिया है, जबकि सभी कांग्रेस के विधायकों ने एक-एक लाख रुपये का अंशदान दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

1 day ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

2 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago