मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी में 17 वर्षीय नाबालिगा के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 में एफआईआर दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिगा के भाई ने पुलिस थाना औट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी छोटी बहन अपने ननिहाल गई हुई थी। इस दौरान उसके मामा ने फोन के माध्यम से बताया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ उनके ही रिश्तेदार चमन लाल पुत्र कर्म सिह गांव खीणी जिला मंडी ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद ने कहा कि पुलिस थाना औट में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और गवाहों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज किए जा रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…