राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
भाजपा पच्छाद मंडल ने जल शक्ति विभाग के राजगढ़ मंडल कार्यालय को बहाल होने पर जनता को बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, बी डी सी अध्यक्षा सरोज शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्षा रुब्बी ककड़, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राजपाल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, निहाल रपटा, नीरज चौधरी, सोमदत ठाकुर, मुनीश ठाकुर, अरुण चौहान, सदानंद पुंडीर, सुदर्शन जेलदार, अमित शर्मा, रीना ठाकुर, कपिल ठाकुर ने संयुक्त बयान में जल शक्ति विभाग के राजगढ़ मंडल कार्यलय को बहाल होने पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का आभार प्रकट किया है। उपरोक्त नेताओ ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सौगातें दी थी। जिससे आम जनता को घर द्वार सुविधा मिल रही थी लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही सभी हुए कामों को बंद कर दिया गया व अनेकों कार्यलयों को बंद कर जनता के साथ अन्याय किया गया। लेकिन विधायक रीना कश्यप ने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में जोरों से रखा। जिसके फल स्वरूप कांग्रेस सरकार को जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यलय बहाल करना पड़ा। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अन्य भी बहुत से कार्यलय बंद किये गए है जिससे आम जनता में भारी रोष है व लोगो को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में काम करवाने जाना पड़ रहा है। पच्छाद मंडल के कार्यकर्ता व आम जन मानस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे पूर्व जयराम सरकार द्वारा खोले गए कार्यलयों को शीघ्र बहाल करवा कर आम जनता को उनका हक दिलाएंगे।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…