मुख्य समाचार

शिमला : चिट्टा तस्करों को बचाने में पुलिसकर्मी पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई – हर्षवर्धन चौहान

शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज सदन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चिट्टा तस्करों को बचाने में पुलिस कर्मचारी अगर शामिल पाए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने सदन में इस संबंध में जानकारी मांगी थी। चिट्टा कहां से आ रहा है और कितने पुलिसवालों की मिलीभगत है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति में हर्षवर्धन चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग चिट्टे से जूझ रहा है। नशा चुनौती बन गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इंदौरा में चिट्टा तस्करों की छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। सरकार की कोशिश है कि किस तरह से इसे रोके जाए। बॉर्डर एरिया में तस्करी रोकने के लिए सरकार ने कडे़ कदम उठाए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामला — आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…

12 minutes ago

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…

2 hours ago

धूप से बढ़ेगा पारा, बिना बारिश दरका पहाड़—एनएच-3 पर 12 घंटे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…

2 hours ago

हिमाचल के फार्मा उद्योग को बड़ा झटका, 71 दवाओं के सैंपल फेल

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

भगोड़ा आरोपी विनय कुमार कसौली से गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेशी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने लंबे समय से फरार…

19 hours ago

झाकड़ी पुलिस ने फायरिंग करने वाले शक्स को किया गिरफ्तार

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), पुलिस उप मंडल रामपुर के अंतर्गत थाना झाकड़ी में शस्त्र…

20 hours ago