मुख्य समाचार

मनाली : “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” तथा पोषण अभियान की त्रैमासिक बैठक आयोजित

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

उपमंडल मनाली में खंड स्तरीय समन्वय समिति द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा पोषण अभियान त्रे-मासिक बैठक आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की समीक्षा करते हुए समिति को अवगत करवाया कि 0 से 6 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के विकास के लिए विभाग बहुत कार्य कर रहा है अति कुपोषित बच्चों का पूरा रिकॉर्ड तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए इसके साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जिन पंचायतों की लिंगानुपात कम है वहां पर निगरानी रखी जाए तथा उन पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं। पोषण अभियान के अंतर्गत 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का भी आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  ग्रामीण स्तर पर ग्राम सभा में विभागीय स्कीमों का प्रचार प्रसार करें। बैठक में सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल कर विभागीय कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाएं बाल विकास अधिकारी कटराई धनीराम ने विभाग के कार्यक्रमों तथा बैठक में  उद्देश्य के बारे में सभी को अवगत करवाया इस बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर ब्लॉक, पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सांख्यिकीय सहायक उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago