मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
अखिल भारत नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष सायला लामा ने कहा कि जो भी नेपाल मूल के श्रमिक व लोग काम करने कुल्लू मनाली आ रहे है वो पहुंचते ही जिला के थानों में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए कानूनन जरूरी है। सभी लोग इसे गम्भीरता से लें और अपना पंजीकरण करवाएं। सायला लामा ने कहा कि पंजीकरण करने में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी आ रही है तो वह मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के पदाधिकारियों की मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह इसलिए जरूरी है क्योंकि अपराधी प्रवृति के लोग अपराध कर भाग जाते हैं और शरीफ लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। सायला ने कहा कि नेपाली मूल के लोगों की मदद को एकता समाज हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि डीएसपी केडी शर्मा ने सभी नेपाली मूल के लोगों को थाने में अपना पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं इसलिए सभी इसे गम्भीरता से लें और थाने में अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंमे कहा कि नेपाली एकता समाज नेपाली मूल के लोगों की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्रयासरत रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…