अपराध /दुर्घटना

रामपुर: रामपुर पुलिस ने फिर दबोचे नशा तस्कर, 118 ग्राम चरस व 1.74 ग्राम चिट्टा बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में 118 ग्राम चरस व 1.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला रामपुर थाने के अंतर्गत डाकोल्ड में सामने आया,  जहां एएसआई चेतराम की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान संदिग्ध हालत में दिखे एक युवक को पूछताछ के लिए रोका गया, वही पुलिस पूछताछ में हड़बड़ाए उक्त युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उससे पास करीब 1.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान 33 वर्षीय धन कुमार पुत्र टीरम राम गांव व डाकघर नोगली तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा मामला झाकड़ी थाने के तहत रतनपुर-मझेवली सम्पर्क मार्ग पर सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब सात बजे हेड कॉन्स्टेबल जगदीश पुलिस दल सहित गश्त पर था। इस दौरान उक्त सम्पर्क मार्ग पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था मे देखा गया। पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया, जिसके आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 118.7 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी कि 58 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र पदम दास गांव मघारा डाकघर दोफदा तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 58 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago