Uncategorized

सिरमौर : जीआईएस आधारित विकास योजना निर्माण को अंतिम रूप देने पर मंथन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा होटल जे क्लार्क्स एक्सोटिका में गत दिनों ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और लाइन विभाग के अधिकारियों व हितधारकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। धौलाकुआं माजरा योजना क्षेत्र के लिए जीआईएस आधारित विकास योजना निर्माण को अंतिम रूप देने पर चर्चा करने और विचार-विमर्श करने के लिए ग्राम रूखरी, शंभुवाला, नाहन एन.एच.-7। के हितधारकों की इस बैठक का उद्देश्य जीआईएस आधारित विकास योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श और चर्चा करना था ताकि मसौदा विकास योजना की तैयारी और अंतिम रूप देने के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव, फीडबैक और इनपुट प्राप्त किए जा सकें। नगर एवं ग्राम नियोजक ने स्वागत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और लाइन विभागों को टीसीपी विभाग के उद्देश्यों, जीआईएस आधारित विकास योजना के संबंध में अब तक किए गए कार्यों के साथ-साथ योजना क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों और संभावनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। तत्पश्चात सलाहकार द्वारा विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई। यह अवगत कराया गया कि प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) दस्तावेज में परिकल्पना के अनुसार, विभाग द्वारा धौलाकुआं-माजरा योजना क्षेत्र में जमीनी स्तर पर हितधारक परामर्श बैठक आयोजित करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के आधार पर धौलाकुआं-माजरा योजना क्षेत्र हेतु प्रारूप योजना तैयार की जायेगी। धौलाकुआं-माजरा योजना क्षेत्र की विकास योजना तैयार करने के लिए सभी लाइन विभागों और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और फीडबैक दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago