मुख्य समाचार

राजगढ़ : नेईनेटी में एकल विद्यालयों के संच सम्मेलन में बच्चों ने बिखेरे रंग

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

भारत लोक शिक्षा परिषद के सौजन्य से राजगढ़ ब्लाॅक के नईनेटी में एक दिवसीय संच सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें संच शीलाबाग और सनौरा के अंतर्गत आने वाले 60 एकल विद्यालयों के 120 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कसुपंटी कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर ने किया  जबकि समापन अवसर पर अरूण चैहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । अतर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को संस्कारित बनाने में एकल विद्यालयों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होने कहा कि भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा जिस प्रकार गांव गांव में एकल विद्यालय खोलकर बच्चों व अभिभावकों को विभिन्न विषयों बारे जागरूक किया जा रहा है वह एक सराहनीय कदम है और इसे भविष्य में भी बनाए रखा जाए। इससे पहले संच प्रमुख शीलाबाग  मीरा और संच प्रमुख सनौरा सपना ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए एकल विद्यालय के बारे विस्तार से जानकारी दी । संच प्रमुख मीरा ने बताया कि गांव गांव में एकल विद्यालय खोलने का पंचमुखी उददेश्य है जिसमें सबसे प्रमुख उददेश्य  बच्चों को सुसंस्कारित बनाना है ताकि वह देश व समाज के सच्चे नागरिक बन सके । इसके अतिरिक्त चार अन्य उददेश्य में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्राम स्वाभिमान जागरण और ग्राम उत्थान है । उन्होने बताया कि संच शीलाबाग और सनौरा के अधीन तीस-तीस एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं । कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण चैहान ने एकल विद्यालय पर अपने विचार रखे तथा सम्मेलन के सफल आयोजन पर संच प्रमुखों को बधाई दी । उन्होने सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भी वितरित किए । इस अवसर पर अरूण चैहान ने 11 हजार, सेवानिवृत सेना के जवान विद्यानंद ने 8100 रूपये तथा अतर सिंह ठाकुर और उप प्रधान नेई नेटी अजय कंवर ने 11-11 सौ रूपये एकल विद्यालय के बच्चों को प्रदान किए । इस मौके पर एकल विद्यालय के बच्चों ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके श्रोतागणों को भावविभोर कर दिया । कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के हैडमास्टर सत्येन्द्र कंवर, उप प्रधान अजय कंवर तथा बाबूराम कश्यप सहित एकल विद्यालयों की शिक्षिकाएं मौजूद रही ।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

2 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

2 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

5 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

5 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

5 hours ago