मुख्य समाचार

कुल्लू : तीर्थन घाटी में 4 मामलों में 12 हजार 854 अफीम के पौधे किए नष्ट

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू में नशा तस्कर पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई जहां लगातार जारी है। तो वही अब नशे की खेती करने वालों पर भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में पुलिस की टीम ने खेतों में उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया है। तो वही खेत के मालिकों पर भी कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने 4 जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट किया है। बंजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला चिपनी गांव में पेश आया। जहां पर पुलिस की टीम ने स्थानीय निवासी केवल राम खेत से 1225 अफीम के पौधे नष्ट किए। वही, कुछ पोधो को सेंपल के तौर पर रख लिया है। वही, दूसरा मामला मझातन गांव में पेश आया। जहाँ पर स्थानीय निवासी प्रताप के 5 बिस्वा खेतों में अफीम के 2120 पौधे नष्ट किए।  तीसरा मामला साथ लगते इलाके में पेश आया जहाँ पर पुलिस की टीम ने एक खेत से 4509 अफीम के पौधे नष्ट किए गए। इसके  अलावा चौथे मामले में भी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक खेत में 5000 अफीम के पौधों की खेती की गई थी। जिसे पुलिस के द्वारा नष्ट कर दिया गया है। वहीं यह अफीम किस व्यक्ति के खेत में उगाई गई थी इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में पुलिस की टीम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और इस भूमि की निशानदेही करने के बाद भूमि मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा मामला भी दर्ज किया जाएगा। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस अफीम की खेती को नष्ट करने में जुट गई है और राजस्व विभाग की मदद से खेती करने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि उन पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

गुरु उदय से खुले मांगलिक कार्यों के द्वार, कपड़ा-ज्वेलरी से होटल कारोबार तक बढ़ेगी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। देवगुरु बृहस्पति के करीब 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही…

3 hours ago

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

13 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

14 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

14 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

14 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

15 hours ago