मुख्य समाचार

भरमौर : मंदिर के कपाट खुलने को लेकर एडीएम भरमौर से मिला स्थानीय प्रतिनिधिमंडल

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की दूरदराज पंचायत कुगती के कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट जो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल से खुलने जा रहे है | इसी बात को लेकर आज कार्तिक स्वामी युवक मंडल कुगती के प्रधान कुलदीप कुमार व कुगती पंचायत की प्रधान अनु देवी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल  एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें कपाट खुलने से पहले 10 अप्रैल तक कार्तिक स्वामी मंदिर के लिए सड़क मार्ग की व्यवस्था न बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े | इसके अतिरिक्त उन्होंने मंदिर में शराब न लाने की भी श्रद्धालुओं से अपील की व  कपाट खुलने से पहले कोई भी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश न करें ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे व धार्मिक भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे | इसके लिए भी भरमौर प्रशासन से पुलिस के सहयोग की भी अपील की गई एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान द्वारा उनकी मांगों को समय रहते निपटाने का भी आश्वासन दिया गया |

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

3 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

3 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

5 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

6 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

6 hours ago