कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा है कि भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है कि हमीरपुर चयन बोर्ड सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड बंद नहीं बल्कि भ्रष्टअचार के कारण भंग कर दिया गया है। वह यहां प्रेस क्लब कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार भ्रष्ट, जनविरोधी,निरंकुश और रोजगार को बेचने वाली सरकार रही। हिमाचली युवाओं के रोजगार को बेचने वाली सरकार के रूप में जानी जाएगी। आज हिमाचल प्रदेश,मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संरक्षित है और प्रगति के मार्ग, आम जन के लिए प्रशस्त करने हेतु जागरूक व कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वे सत्ता सुख नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में सेवा की भावना से प्रेरित थे, हैं और रहेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह शासन ही सरकार की प्राथमिकता रहेगी जैसे भ्रष्टाचार के अड्डे बने हमीरपुर चयन आयोग को भंग किया, भाजपा के चुनावी स्टंट में,बिना बजट के संस्थानों को बंद किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ अब तक का ऐतिहासिक एवं असाधारण वजत पेश किया। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सभी वर्गों के लोग सुक्खू सरकार को एक नई सुबह,नई उम्मीद, नई रोशनी के तौर पर देख रहे हैं। प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार जनता के साथ किए सभी वादों को पूरा करेगी और बजट से पूर्व ही ओपीएस बहाली,महिलाओं को 1500 की सम्मान राशि,निराश्रितों को 4000 प्रतिमाह देने का प्रावधान के साथ अनाथ बच्चों को (चिल्ड्रन ऑफ स्टेट ) का दर्जा देकर उनकी शिक्षा, रोजगार,भूमिदान व गृह अनुदान हेतु सुख आश्रय कोष की स्थापना कर सभी सुविधाएं वृद्ध व अनाथ आश्रमों में देने का बीड़ा उठाया। प्रदेश को (हरित ऊर्जा राज्य व प्रयटन राज्य )के रूप में विकसित करना सुक्खू सरकार की प्रगतिशील और दूरगामी सोच है जिसके सुखद परिणाम प्रदेश के सुनहरे भविष्य की ईवारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार में गरीब,वंछित वर्ग सहित सभी वर्गों को समान अधिकार मिलेंगे।
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…