खेल जगत

सिरमौर : नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला युवा सेवा एंव खेल विभाग द्वारा आज नाहन के चंबा मैदान में मध्यम व लम्बी दूरी की दौडों का आयोजन किया गया। इन दौडो में 13 से 15 वर्ष तथा 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलांे से आए लगभग 50 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। जिला युवा सेवायें एवं खेल अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के पांच हजार मीटर लड़कों की दौड़ में अजय प्रथम, पंकज द्वितीय और अशोक ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार लड़कियों के इस वर्ग में पूजा, रिक्की और शारदा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 13 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के तीन हजार मीटर वर्ग के लड़कों की दौड़ में विक्रम ने प्रथम, अंशु भारद्वाज ने द्वितीय और देवेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की लड़कियों के मुकाबले में समीक्षा प्रथम, शालिनी द्वितीय तथा आरूषि तृतीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को छः हजार रुपये, जबकि द्वितीय को पांच हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को चार हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि हर वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले लड़के व लड़कियां 29 दिसम्बर 2023 को बिलासपुर में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में जिला नाहन का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस अवसर पर मनुज शर्मा फुटबाल कोच, अभय कंवर बास्केट बाल कोच, इकबाल कौर पी. ई. टी., नरेश कुमार पी. ई. टी., रमा शर्मा युवा संयोजक, कैलाश तोमर, विनोद कुमार, सूरज कुमार, रामगोपाल, अरूण कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

गुरु उदय से खुले मांगलिक कार्यों के द्वार, कपड़ा-ज्वेलरी से होटल कारोबार तक बढ़ेगी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। देवगुरु बृहस्पति के करीब 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही…

1 hour ago

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

11 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

12 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

12 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

12 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

12 hours ago