ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने पांवटा साहिब क्षेत्र के बांगरन पुल की 26 मार्च से 25 अप्रैल 2023 तक द्वितीय चरण की मुरम्मत एवं पुनर्वास कार्य को जारी रखने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को प्रदान की है। मुरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान बांगरन पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाहजाही प्रतिबंधित रहेगी। जिला दंडाधिकारी ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि इस पुल की मुरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान पांवटा-पुरूवाला-सिंहपुर-भगानी-गोजर-डाक पत्थर सड़क पर बांगरन पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहन उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग पर चलेंगे। आर.के. गौतम ने बांगरन पुल की मुरम्मत की अवधि के दौरान मार्ग डाईवर्जन स्थल पर साईनबोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं ताकि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…