मुख्य समाचार

सिरमौर : 25 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित बनाएं निजी विद्यालय – शिक्षा विभाग  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर जिला निजी विद्यालय संघ की बैठक शनिवार को नाहन में उप निदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर करम चंद और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।   बैठक में शिक्षा सत्र 2023-24 में पहली कक्षा में निशुल्क शिक्षा के अधिकार 2009 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटों को आरक्षित कर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रवेश प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संदर्भ में सभी निजी विद्यालयों को विज्ञापन भी जारी करने के लिए कहा गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों और प्रवेश दिए गए विद्यार्थियों की सूचना 27 मार्च 2023 दोपहर एक बजे तक संबंधित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले निजि विद्यालयों में भी आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों का विज्ञापन जारी करने के अलावा आरक्षित सीटों एवं विद्यालय में प्रवेश दिए गए विद्यार्थी के सूचना उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नाहन को तुरंत भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

12 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago