भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली व देखते ही देखते बर्फबारी का दौर शुरू हो गया | भरमौर के निचले क्षेत्रों में बर्फबारी की नाममात्र ही छिंटाकंशी हुई | लेकिन भरमौर की ऊपरी चोटियों पर ताजा बर्फबारी एक फीट व कुगती पास,चौबिया पास मणिमहेश डल झील पर ताजा बर्फबारी दो फीट के करीब व भरमाणी माता मंदिर, कुगती कार्तिक मंदिर में ताजा बर्फबारी 6 इंच के करीब जबकि गांव कुगती, मलकौता, बलमुई, सूपा, बनी में ताजा बर्फबारी 2 इंच के करीब हुई है जिससे की क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड का लोगों को ऐहसास हो गया है | आज ज्यादा तर लोगों को जगह-जगह आग सेंकते हुए भी देखा गया | इस समय भरमौर उपमंडल में नाशपाती,आडु खुमानी, पलम पर फ्लावरिंग का दौर चला हुआ है जबकि सेब के पौधों पर फ्लावरिंग त्यारियों पर है अभी तक बारिश बर्फबारी भरमौर क्षेत्र के बागवानों के अनुसार काफी लाभकारी मानी जा रही है | क्योंकि गत वर्ष बर्फबारी काफी कम मात्रा में हुई है | बारिश सेब, गेंहू, सरसों,जौ, मटर के लिए किसी संजीवनी से भी कम नहीं मानी जा रही है |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…