मुख्य समाचार

राजगढ़ : निःशुल्क निदान केंद्र में समय पर रिपोर्ट न मिलने से मरीज परेशान

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
मुख्यमंत्री निःशुल्क निदान योजना के तहत सिविल अस्पताल राजगढ़ के परिसर में निजी क्षेत्र में संचालित आधुनिक लैब केंद्र रोगियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। केंद्र के दरवाजे पर लगे बोर्ड पर 24 घंटे आधुनिक लैब सुविधा प्रदान करने के दावे किए जा रहे हैं परन्तु इस केंद्र में केवल रक्त के सैंपल ही लिए जाते हैं। इस निजी लैब का संचालन क्रसना डायग्नोस्टिक द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि इस निःशुल्य निदान केंद्र में कोई लैब सुविधा उपलब्ध नहीं है। लैब में केवल दो महिला कर्मचारी कार्यरत है जिनके द्वारा मरीजों के रक्त के नमूने लेकर बाहर भेजे जाते हैं और मरीजों को तीसरे दिन रिपोर्ट लेने के लिए कहा जाता है। कई बार सर्वर डाऊन होने अथवा प्रिंटर न चलने की स्थिति में रिपोर्टें चौथे दिन भी मिलती है। जिसके चलते सिविल अस्पताल में दूरदराज से आए मरीजों को तीन दिन तक राजगढ़ में किसी होटल में रूकने को मजबूर होना पड़ता है जिससे विशेषकर निर्धन लोग प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि इस सिविल अस्पताल में राजगढ़ क्षेत्र के अतिरिक्त रेणुका निर्वाचन क्षेत्र और सीमा पर लगते जिला शिमला और सोलन के विभिन्न गांव से लोग उपचार करवाने आते हैं । हालांकि अस्पताल में अपनी निदान प्रयोगशाला उपलब्ध है। जिसमें कुछ बिमारी को छोड़कर सभी टेस्ट निःशुल्क किए जाते हैं। निःशुल्क निजी लैब में  रिपोर्टें समय पर न मिलने से मरीज निराश हो जाते हैं चूंकि डाॅक्टर लैब रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही दवाईयां व उपचार करते है।
विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि तीन दिन हो गए परंतु केंद्र में सर्वर डाऊन तथा प्रिंटर खराब होने की स्थिति में जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। अनेकों  बार निदान केंद्र के कर्मचारी मरीजों को रिपोर्ट मोबाईल में पीडीएफ रूप में उपलब्ध होने बारे कहा जाता है जिसके चलते मरीजों को बाजार जाकर प्रिंट निकवाने पड़ते हैं जिस पर जेब से राशि अदा करनी पड़ती है । राजगढ़ क्षेत्र की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सरकार से मांग की है कि निःशुल्क निजी जांच लैब में आधुंनिक उपकरण रखने के आदेश किए जाएं ताकि मरीजों को समय पर जांच रिपोर्टस मिल सके ।
प्रभारी सिविल अस्पताल राजगढ़ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार क्रसना निजी लैब को अस्पताल परिसर में स्थान उपलब्ध करवाया गया है। सरकार के आदेशों में इस लैब को हब का दर्जा दिया गया है जिसका तात्पर्य लैब में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि रोगियों को प्रतिदिन समय पर जांच रिपोर्टस मिल सकें। डॉ. अशोक ने बताया कि उन्हें भी इस बारे काफी शिकायतें मिल रही है जिसकी सूचना उच्चााधिकारियों को भेज दी जाएगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago