मुख्य समाचार

शिमला : प्रदेश में सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगी सरकार- विक्रमादित्य सिंह

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सरकार के यातायात से संबंधित विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रदेश में सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। आम लोगों को भी सरकार की इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में पुलिस, लोक निर्माण और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर आवश्यक कदम उठाए गए जिसके दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। उन्होंने आज विधानसभा में सड़क सुरक्षा पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा पर सरकार द्वारा आगामी समय में भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा 6509 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इसमें से 5350 पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की गई है। शेष ब्लैक स्पॉट और अन्य ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर मामले पर समयबद्ध तरीक से कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा तंत्र के लिए इंटेलिजेंस ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने, अधिक दुर्घटना वाले शीर्ष सात जिलों में अलग से ट्रैफिक विंग बनाने के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात भी कही। शिमला, कांगड़ा, मंडी सहित सड़क दुर्घटनाओं में शीर्ष सात जिलों में होने वाली घटनाओं पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अलग से ट्रैफिक पुलिस विंग न होने के कारण कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस विभाग के समक्ष बड़ी चुनौती है। इसके चलते सरकार के ध्यान में मामला लाया जाएगा। उन्होंने यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के प्रयोग पर भी बल दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आम लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर पुलिस विभाग की ओर से मंत्री के सामने प्रेजेंटेशन भी दी गई। लोक निर्माण और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश के उपरी और निचले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं और कारणों पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग की नई बनाई जाने वाली डीपीआर में क्रेश बैरियर लगाने, सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ बनाने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए भी सुझाव प्रस्तुत किए गए। इंटेलिजेंस, ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम को तुरंत चिन्हित स्थानों पर स्थापित करने पर भी विचार किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, ईएनसी लोक निर्माण अजय गुप्ता, आईजी जहूर जैदी, चीफ इंजीनियर एनएच सुरेश कपूर, चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई विकास सूद, एसपी बद्दी मोहित चावला, एसपी ऊना अर्जित सेन, एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा कार्तिकेयन, विश्व वैंक के प्रतिनिधि टॉनी मैथ्यू, एएसपी टीटीआर नरवीर सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago