धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने विश्व क्षय रोग दिवस पर टी.बी. को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज टीबी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर. के. सूद, लॉरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वालामुखी के प्रिन्सिपल व निदेशक डॉ. एम.एस. अशावत, डॉ सी पी एस वर्मा डॉ तरुण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला स्वास्थ्य विभाग और लॉरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वालामुखी के सहयोग से संचालित इस जागरूकता रथ के जरिए अगले 3 दिन जिले में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें बीमारी के लक्षण, इलाज एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिलाधीश ने कहा कि इससे लोगों को जागरूक करने और टीबी के रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…