मुख्य समाचार

मनाली : सर्वो ऑर्चर्ड स्प्रे आयल की ओर से बागवानों के लिए सेमिनार आयोजित

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली में आज सर्वो ऑर्चर्ड स्प्रे आयल की ओर से घाटी के बागवानों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित सेमिनार की विशेषज्ञ सेवा निवृत निदेशक डा. जयंत कुमार ने अध्यक्षता की। डा. जयंत ने कहा कि बागवान वैज्ञानिक तरीके से बागवानी कर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने की दिशा में काम करें। बागवान जब मर्जी तब स्प्रे न करें। स्प्रे करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें और उनकी सलाह अनुसार ही काम करें। सेब की फसल को बर्बाद होने से बचाएं। उन्होंने कहा कि स्प्रे ऑयल लंबे समय तक उपयोग होने के बाबजूद कीटों में अपने प्रति कोई प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने नहीं देती। यह कीटों जैसे सैन जोस स्केल एवं यूरोपियन रेड माईट को नियंत्रित करती है। इंडियन ऑयल पंजाब व जम्मू के सीनियर मैनेजर अनिल अरोड़ा  ने कार्यशाला में भाग लेने के लिए सभी बागवानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल बागवानों को बेहतरीन सुविधाएं उपलव्ध करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बागवानों के घर द्वार तक ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल पहुंचाया जा रहा है।  बागवानी विभाग कुल्लू के उप निदेशक बीएम चौहान ने बागवानी को स्वास्थ्य व आयुर्वेदा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी और बागवानों से  इन योजनाओं का लाभ उठाने का भी बात कही। आत्मा के डिप्टी डायरेक्टर डाक्टर सुधीर  व डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर बिन्दु शर्मा ने नेचुरल फार्मिंग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कैमिकल स्प्रे करने से बचें  और नेचुरल फार्मिंग की ओर जाएं। सर्वो ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल के अधिकृत विक्रेता प्रसून शर्मा ने सेमिनार आयोजित करने के लिए इंडियन ऑयल सहित सेमिनार में भाग लेने वाले बागवानों का आभार जताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

4 minutes ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

50 minutes ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

55 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago