मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ की कोटली सड़क गड्डों में तबदील, वाहन धारक परेशान

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड न० 06 व 07 के कोटली गांव को जोड़ने वाली सड़क बारिश के कारण गड्डों में तबदील  हो गई है जिस कारण इस वार्ड के अतिरिक्त साथ लगते चूनी, धेर व अन्य गांव के किसानों  को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहूंचाने में बहुत दिक्कत पेश आ रही है। लोगों के बार बार आग्रह के बाद भी नगर पंचायत द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि  वर्ष 2015 के दौरान नगर पंचायत द्वारा करीब सवा किलोमीटर इस सड़क का निर्माण किया गया था। जिसे बाद में आगे गांव चूनी तक जोड़ दिया गया था परन्तु पांच वर्ष बीत जाने पर भी इस सड़क को पक्का करने के लिए नगर पंचायत द्वारा कोई पग नहीं उठाए गए। इस वार्ड के राकेश कुमार, धर्मपाल, रमेश, अमर ंिसह, हेमराज ने बताया कि सड़क में नालियां न होने  के कारण यह सड़क गडडों में परिवर्तित हो गई है जिस कारण गाड़ियों के टायर गडडों में फंस जाते है जिससे कई बार चैंबर को भी नुकसान हो जाता है । इसके अतिरिक्त कुछ लोगों ने इस रोड़ पर मकान के लिए भूमि खरीदी है जिनके द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री फैंकी जा रही है । स्थानीय लोगों  ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाए है । सबसे अहम बात यह है कि इन वार्ड से चुने हुए पार्षद चार टर्म में अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में वार्ड नंबर सात से उपाध्यक्ष है परंतु इन वार्डों की आज किसी ने सुध नही ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि नप राजगढ़ का वार्ड न0 छः और सात ग्रामीण परिवेश से जुड़ा है और इस वार्ड में अधिकांश लोग कृषक है। नगर पंचायत में यह क्षेत्र आने से विशेषकर किसानों को ग्राम पंचायत की तर्ज पर सुविधाऐं नहीं मिल पा रही है। सड़क की खस्ताहातल होने से वाहन चालक जान हथेली पर रखकर इस रोड़ पर वाहन चलाते है। इन वार्डों में पानी की सबसे ज्यादा समस्या है लोगों को सप्ताह में सिर्फ दो दिन थोड़ी देर के लिए पानी मिलता है जोकि नाकाफी है। लोगों को अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए खडड में ले जाना पड़ते है। नगर पंचायत के सचिव अभिनव का कहना है कि रोड़ खराब होने बारे निरीक्षण कर दिया गया है और शीघ्र ही इसकी मुरम्मत कर दी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

47 minutes ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

52 minutes ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

2 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

2 hours ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago