मुख्य समाचार

शिमला : संजौली महाविद्यालय में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में वर्ष 2022-23 का वार्षिक पारितोषिक वितरण का समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिरकत करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी बी मेहता ने कहा कि 25 मार्च को 11:00 महाविद्यालय के सभागार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे और वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे, स्थानीय विधायक हरीश जनरथा, विधायक कुलदीप राठौर, विधायक इंद्र दत्त लखन पाल  विधायक अजय सोलाँकि और मुख्यमंत्री के सलाहकार नरेश चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। प्राचार्य के अनुसार यह महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव का विषय है कि इस महाविद्यालय के विद्यार्थी आज प्रदेश के शीर्ष पर काबीज हुए हैं। जोकि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उस दौर के सहपाठी और मित्रगण विशेष तौर से आमंत्रित हैं। कार्यक्रम के प्रबंधक सचिव डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस   समारोह में महाविद्यालय की 612 मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया जाएगा। यह दिन महाविद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन होगा । जिसमें महाविद्यालय में पूर्व में छात्र रहे और वर्तमान में प्रदेश के शीर्ष पर विद्यमान राजनेता और प्रशासक अपनी उपलब्धियों के साथ महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में इस समारोह में पूर्व के छात्र रहे और वर्तमान के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के आगमन हेतु अति उत्साहित है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

7 minutes ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago