शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में वर्ष 2022-23 का वार्षिक पारितोषिक वितरण का समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिरकत करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी बी मेहता ने कहा कि 25 मार्च को 11:00 महाविद्यालय के सभागार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे और वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे, स्थानीय विधायक हरीश जनरथा, विधायक कुलदीप राठौर, विधायक इंद्र दत्त लखन पाल विधायक अजय सोलाँकि और मुख्यमंत्री के सलाहकार नरेश चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। प्राचार्य के अनुसार यह महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव का विषय है कि इस महाविद्यालय के विद्यार्थी आज प्रदेश के शीर्ष पर काबीज हुए हैं। जोकि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उस दौर के सहपाठी और मित्रगण विशेष तौर से आमंत्रित हैं। कार्यक्रम के प्रबंधक सचिव डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस समारोह में महाविद्यालय की 612 मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया जाएगा। यह दिन महाविद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन होगा । जिसमें महाविद्यालय में पूर्व में छात्र रहे और वर्तमान में प्रदेश के शीर्ष पर विद्यमान राजनेता और प्रशासक अपनी उपलब्धियों के साथ महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में इस समारोह में पूर्व के छात्र रहे और वर्तमान के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के आगमन हेतु अति उत्साहित है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…